सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।
19 अक्टूबर 2020 – समस्त अनुयायियों के लिए दर्शन हेतु डॉ. अम्बेडकर जन्मभूमि स्मारक खोलने की मांग के संदर्भ मे डॉ. अम्बेडकर जन्मभूमि स्मारक के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर महोदय श्री अभय बेडेकर जी से मुलाकात कर उनसे चर्चा की तथा उन्हे कोरोना से बचाव के उपायों के साथ डाॅ. अम्बेडकर जन्मभूमि स्मारक समस्त आम […]
15 सितम्बर 2020 – कोरोना वायरस से बचाव में उपयोग किये गए मास्क, सेनिटाइज़र, ग्लव्स, कैप, नैपकिन, पीपीई किट आदि के निपटारे के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे येलो लिटरबिन की आवश्यकता व उपयोगिता पर आधारित शार्ट मूवी ”येलो बिन फॉर कोरोना वेस्ट” बनाई गई । https://bit.ly/2ZVOOKO
29 अगस्त 2020 – शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षो से भी अधिक समय से लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कई छात्रों का जीवन सवारने वाली शासकीय अहिल्या कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुनयना शर्मा मैडम को आदर्श शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया ।
16 अगस्त 2020 स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में अपने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले डॉ. शीतांशु दुबे जी को ”कर्तव्य परायण व्यक्तित्व अवार्ड” से सम्मानित किया ।
15 अगस्त 2020 स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में अपने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने वाली नर्स श्रीमती रजनी राजनौद को ”कर्तव्य परायण व्यक्तित्व अवार्ड” से सम्मानित किया ।
28 जुलाई 2020 विषम परिस्थितियों में फुटपाथ पर रहकर दसवीं कक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली भारती खांडेकर को अपर आयुक्त कृष्णा चैतन्य की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में समिति द्वारा दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई । तथा साथ ही भारती को इंदौर नगर निगम आयुक्त सुश्री/श्रीमती प्रतिभा […]
08 जुलाई 2020 – मुंबई में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के बंगले “राजगृह” पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंककर परिसर में तोड़फोड़ के विरोध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुंबई पुलिस को ट्वीट कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई ।
12 जून 2020 – फुटपाथ और गलियों में असावधानी पूर्वक बिकने वाले अप्रमाणिक मास्क पर रोक लगाकर मास्क बेचने व खरीदने वाले लोगो के लिए दिशा निर्देश जारी करने तथा जागरुकता अभियान चलाने की मांग व डिस्पोजेबल मास्क फेंकने के लिए फुटपाथ पर कचरे के डिब्बो की तरह लीटरबीन बाॅक्स लगाने की मांग को लेकर […]
07 जून 2020 – दूरदर्शन चैनल पर तथागत बुद्ध के उपदेशो व संदेशो से जुडी कथाओ की सीरीज जातक कथाएं शुरू करने हेतु दूरदर्शन चैनल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी को ट्वीट के माध्यम से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।