05 मई 2024 – बालयोगी संत श्री उमेषनाथ जी महाराज को राज्यसभा सांसद मनोनित होने पर संस्था संघमित्र द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में डाॅ. अम्बेडकर युग सेवा समिति द्वारा सांसद महोदय को अभिनन्दन पत्र सौप कर बधाई दी गई ।
सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।
05 मई 2024 – बालयोगी संत श्री उमेषनाथ जी महाराज को राज्यसभा सांसद मनोनित होने पर संस्था संघमित्र द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में डाॅ. अम्बेडकर युग सेवा समिति द्वारा सांसद महोदय को अभिनन्दन पत्र सौप कर बधाई दी गई ।
01 मई 2024 – पीएंडपी इंफोटेक और डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के माध्यम से इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री राजेश दंडोतिया सर की मुख्य उपस्थिति मे साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमे उन्होंने सभी को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड के प्रकार व उसके बदलते तरीको के […]
14 अप्रैल 2024 – डाॅ. अम्बेडकर युग सेवा समिति द्वारा पूर्व में की गई मांग पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गीता भवन ए.बी. रोड़ चैराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर समिति के साथियों सहित अन्य डाॅ. अम्बेडकर अनुयायियों की उपस्थिति में मीडिया से बातचीत […]
11 अप्रैल 2024 – डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गीता भवन, ए.बी.रोड़ चैराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर रंग रोगन, साफ-सफाई, विद्युत सज्जा सहित अन्य तैयारी करने हेतु संबंधित झोन क्रं. 11 पर झोनल अधिकारी के नामें स्मरण पत्र सौंपा । 13 अप्रैल 2024 को उपरोक्त कार्यो […]
15 जनवरी 2024 – इंदौर के दशहरा मैदान पर आयोजित मित्र संक्रांति महोत्सव मे डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के साथियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी को पंचशील दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देते हुए मकर संक्रांति व स्वच्छता मे सातवीं बार इंदौर के नंबर वन आने पर बधाई दी ।
06 दिसम्बर 2023 – डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को श्रध्दांजली देने स्वरुप लगातार पांचवें वर्ष भी गीता भवन, ए.बी.रोड़ चैराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मानवता व समानता के अनुयायियों ने रक्तदान किया ।
04 दिसम्बर 2023 – डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गीता भवन, ए.बी.रोड़ चैराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर रंग रोगन साफ-सफाई, विद्युत सुधार सहित अन्य तैयारी करने हेतु संबंधित झोन क्रं. 11 पर झोनल अधिकारी के नामें स्मरण पत्र सौंपा । 05 दिसम्बर 2023 को उपरोक्त […]
15 अगस्त 2023 – 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सी.एम. राईज शा. उ. मा. विद्यालय के प्राचार्य श्री शिवसेवक मौर्य जी को उनके शिक्षा के क्षेत्र तथा समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु डाॅ. अम्बेडकर ज्ञान ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया ।
08 अगस्त 2023 – इन्दौर महापौर के रुप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को समिति की ओर से मुॅंह मीठा कर हार्दिक बधाई दी व इस दौरान उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
03 मई 2023 – तथागत गौतम बुध्द की जयंती अर्थात बुध्द पूर्णिमा पर इन्दौर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मांस-मटन-मछली की दुकानों को बंद रखने हेतु महापौर महोदय को ज्ञापन दिया । इस अवसर पर उन्हे तथागत बुध्द की तस्वीर भी भेंट की गई ।