सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

झोन क्रं. 11 पर स्मरण पत्र दिया – 11 अप्रैल 2024

11 अप्रैल 2024 – डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गीता भवन, ए.बी.रोड़ चैराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर रंग रोगन, साफ-सफाई, विद्युत सज्जा सहित अन्य तैयारी करने हेतु संबंधित झोन क्रं. 11 पर झोनल अधिकारी के नामें स्मरण पत्र सौंपा । 13 अप्रैल 2024 को उपरोक्त कार्यो को मूर्त रुप दिया गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram