सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

साइबर सेल मे डॉ. अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट की 26/01/2023

26 जनवरी 2023 – 74वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर युवा समिति ने इंदौर साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी श्री जितेंद्र सिंह सर को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की । इस दौरान निरीक्षक राशिद अहमद सर व समिति के मुरलीधर मेटांगे, भिमराव सरदार, रघुवीर मरमट, लोकेश पिसे व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram