सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर विभिन्न तैयारी के लिए झोनल कार्यालय पर स्मरण पत्र दिया 02/12/2022

02 दिसंबर 2022 – डॉ बाबा साहब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी गीता भवन चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर साफ़-सफाई, विद्युत सज्जा व सुधार, बॉउंड्रीवाल कलर सहित अन्य तैयारी सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित झोन 11 पर झोनल अधिकारी के नामे समिति की तरफ से स्मरण पत्र दिया गया तथा झोनल अधिकारी सहित सम्बंधित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों से फ़ोन पर चर्चा की । इस दौरान मुरलीधर राहुल मेटांगे, रघुवीर मरमट, भीमराव सरदार उपस्थित थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram