सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

संविधान बचाओं यात्रा का स्वागत व पूर्व मंत्री से मुलाकात एवं सामाजिक चर्चा 16/11/2022

16 नवम्बर 2022 – डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ द्वारा आयोजित संविधान बचाओं पद यात्रा का गीता भवन एबी रोड चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वागत सम्मान किया गया व डॉ. अम्बेडकर नगर महू में सभा के लिए पधारे मुख्य अतिथि आप के विधायक व दिल्ली शासन के पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम जी से डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS) के साथियों ने इंदौर एयरपोर्ट पर मुलाक़ात कर सामाजिक समसामयिक विषय पर चर्चा की और उन्हें समिति द्वारा इंदौर मे की जा रही मुख्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दि गई । उन्होंने सामाजिक गतिविधियों की सराहना की । इस दौरान साथ मे समिति के रघुवीर मरमट जी, योगेंद्र गवांदे जी व अन्य सामाजिक साथी मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram