सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

डॉ. अम्बेडकर जयंती की तैयारी के लिए झोनल अधिकारी को दिया आवेदन 11/04/2022

11 अप्रैल 2022 – 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की 131वीं जयंती के एक दिवस पूर्व उनकी ए. बी. रोड़ गीता भवन चौराहा स्थित प्रतिमा तथा प्रतिमा स्थल पर रंग रोगन और साफ सफाई तथा विद्युत सज्जा, व सीढ़ी लगाने सहित समस्त तैयारीयों के लिए डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के मुरलीधर राहुल मेटांगे, रघुवीर मरमट, भीमराव सरदार ने झोन क्रमांक 11 के झोनल अधिकारी नागेंद्रसिंह भदौरिया से मुलाक़ात कर उन्हें उक्त कार्य पूर्ण करने के विषय में आवेदन दिया । झोनल अधिकारी ने इस दौरान संबधित अधिकारी व दरोगा को फोन लगाकर उक्त कार्य समय से करने के लिए कहाँ ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram