सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

अभिनेता गगन मलिक जी को डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट की 21/11/2021

21 नवंबर 2021 – रविन्द्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम “चलो बुद्ध की ओर” में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित देश-विदेश में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा वितरित करके बौद्ध धम्म का प्रचार-प्रसार करने वाले एवं सीरि सिद्धार्थ गौतम movie में तथागत बुद्ध का अभिनय करने वाले फ़िल्म व टीवी सीरियल अभिनेता आदरणीय गगन मलिक जी को डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS) की तरफ से सम्मान स्वरुप डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट की गई । इस दौरान मुरलीधर राहुल मेटांगे, भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट, मोहन वाकोड़े मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram