सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

अपर कलेक्टर व डाॅ. अम्बेडकर जन्मभूमि स्मारक के प्रशासक को धन्यवाद पत्र भेंट किया । 26/12/2020

26 दिसंबर 2020 – कोविड 19 के कारण तथा सुरक्षा दृष्टि से बंद रखे गए डाॅ. अम्बेडकर जन्मभूमि स्मारक को दिसम्बर माह से सभी अनुयायीयों के लिए दर्शन हेतु खोले जाने पर इन्दौर जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर व जन्मभूमि स्मारक के प्रशासक मा. अभय बेड़ेकर जी को डाॅ. अम्बेडकर युवा समिति द्वारा सम्मानित कर धन्यवाद पत्र भेंट किया गया । इसके पूर्व समिति द्वारा अक्टूबर माह में मा. अभय बेड़ेकर जी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी की जन्मभूमि स्मारक को सभी अनुयायीयों के लिए दर्शन हेतु खोला जाए ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram