सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

”हत्या” शब्द हटाने की मांग, इंदौर सांसद को दिया ज्ञापन 15 जुलाई 2024

15 जुलाई 2024 – देश में लगे आपातकाल अवधि से प्रभावित लोगो को श्रद्धांजलि देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया गया है । संविधान हत्या दिवस से हत्या शब्द हटाने की मांग को लेकर डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति द्वारा सांसद शंकर लालवानी जी को प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया । सांसद महोदय से चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों का कहना था की भारत का संविधान जीवित है और देश में सबके बीच मौजूद है । इसलिए तर्क व तकनीकी तौर पर संविधान हत्या दिवस में हत्या शब्द सही नहीं है । समिति आपातकाल का समर्थन नही करती अपितु संविधान के सम्मान व तर्क व तकनीकी तौर पर नाम रखने की मांग करती है ।

इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री महोदय और राष्ट्रपति महोदया के नाम डिप्टी कमिश्नर शैली कनास जी को ज्ञापन सौंपा गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram