सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

“स्वच्छता का नंबर वन प्रतीक चिन्ह” का निर्माण करने व नर्मदा जल प्रदाय के लिए महापौर महोदय को ज्ञापन दिया 10/11/2022

10 नवम्बर 2022 – स्वच्छ भारत अभियान के स्वच्छता सर्वेक्षण मे लगातार छः बार इंदौर शहर ने प्रथम आकर इतिहास बनाया है । इस ऐतिहासिक क्रम को अविस्मरणीय बनाने हेतु डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (#DAYS) के माध्यम से गुरुवार को महापौर सचिवालय रेसीडेंसी पर ‘इंदौर के किसी मुख्य चौराहे’ पर स्वच्छता का नम्बर वन प्रतीक चिन्ह बनाने व उसे नम्बर वन प्रतीक चौराहे के नाम से स्थापित करने की मांग से सम्बन्धित तथा वार्ड 61 के मरीमाता व कल्लू खां का बगीचा सहित अन्य क्षेत्र मे अमृत योजना 2.0 “अब हर घर पेय जल” योजना के तहत #नर्मदा पेय जल प्रदाय सहित दो विषयों से संबंधित ज्ञापन महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को सौंपा गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram