सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

साइबर फ्रॉड से बचाव व जागरूकता का सेमिनार आयोजित – 01 मई 2024

01 मई 2024 – पीएंडपी इंफोटेक और डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के माध्यम से इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री राजेश दंडोतिया सर की मुख्य उपस्थिति मे साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमे उन्होंने सभी को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड के प्रकार व उसके बदलते तरीको के बारे मे जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताये ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram