सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर नया मार्बल लगाया 12/04/2022

12 अप्रैल 2022 – महात्मा ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2022 को डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के सदस्य महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे । सामाजिक कार्यकर्ता भीमराव सरदार, मुरलीधर मेटांगे प्रतिमा स्थल के सम्बंधित अधिकारियो को 8 अप्रैल से वहां रंगाई पुताई, सीढ़ी और गमले लगाने का निवेदन कर रहे थे । प्रतिमा स्थल पर सीढ़ी और गमले तो लग गए थे किन्तु प्रतिमा पर कलर नहीं हुआ था । प्रतिमा पर कलर नहीं होने था प्रतिमा के पेडल स्टैंड से एक तरफ कोने का मार्बल पत्थर टुटा होने से महात्मा फुले के अनुयायी नाराज़ थे । सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर मेटांगे और भीमराव सरदार ने झोन क्रं. 18 के झोनल अधिकारी अतीक खान से फोन पर चर्चा कर नाराज़गी ज़ाहिर की । जिसके बाद झोनल अधिकारी ने उक्त प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर चर्चा की । चर्चा के दौरान मेटांगे और सरदार ने प्रतिमा पर कलर करने और टूटे पत्थर के स्थान पर नया पत्थर लगाने का निवेदन किया । और नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा की महापुरुषों की प्रतिमा की ऐसी ख़राब स्थिति को सहन नहीं किया जा सकता । चर्चा के दौरान झोनल अधिकारी ने प्रतिमा पर कलर करवाने और पत्थर लगाने का कहा । जिसके बाद मंगलवार को पेडल स्टैंड पर टूटे हुए पत्थर के स्थान पर नया मार्बल पत्थर लगाया गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram