सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आज़ाद जी को डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट की – 22/05/2022

22 मई 2022 – को राजमोहल्ला, इंदौर में वाल्मीकि युवा संवाद कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कई विषयों पर कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित किया । इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर युवा समिति ने चंद्रशेखर आज़ाद जी को #डॉ. #बाबा_साहब_अम्बेडकर_जी की #तस्वीर भेंट की और अपनी सामाजिक गतिविधियों की फ़ाइल दिखाकर उस पर चंद्रशेखर आज़ाद जी के #हस्ताक्षर करवाए । इस अवसर पर समिति के मुरलीधर राहुल मेटांगे, भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट, महेश जाटव, ईश्वर तायड़े, सुमित गुरुचल, उमेश लोदवाल व वाल्मीकि समाजगण व अन्य अम्बेडकर अनुयायी मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram