सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

पुस्तकालय अवलोकन और डॉ. आंबेडकर जी का छायाचित्र भेंट किया 26/11/2022

26 नवंबर 2022 – भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया । जहाँ भारतीय संविधान की पुस्तक की प्रतिकृति व विभिन्न प्रकार की पुस्तके रखी हुई है । इस दौरान पुस्तकालय की ग्रंथपाल महोदय श्रीमती लिली डावर मैडम ने पुरे पुस्तकालय का अवलोकन करवाते हुए पुस्तकालय की विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान समिति द्वारा ग्रंथपाल महोदया को डॉ बाबा साहब आंबेडकर जी का छायाचित्र भेंट किया गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram