सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

पीएचई कार्यालय पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जी की नई तस्वीर लगवाई 14/9/2022

08 सितम्बर 2022 – डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (#DAYS) के भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट सोमवार को किसी काम से सहायक यंत्री कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड गए थे । जहाँ उन्होंने देखा की कार्यालय में लगी डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर थोड़ी #ख़राब हो रही है और उसे बदलने की आवश्यकता है । इसकी जानकारी भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट ने कुछ दिवस पूर्व ही आए नवीन सहायक यंत्री दिलीप अनवेकर जी को दी और उस तस्वीर को बदलने का आग्रह किया । सहायक यंत्री महोदय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही विभाग के व्यक्ति को स्वयं रूपये देकर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर बनवाने का कहा और बुधवार को नई तस्वीर लगवाई ।

डॉ. अम्बेडकर युवा समिति ने सहायक यंत्री दिलीप अनवेकर की तत्परता देखते हुए उन्हें अपनी ओर से गुरुवार को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर Symbol of Knowledge डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram