सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

पंचशील रंगमय होकर डेज ने किया पौधारोपण – 30 जुन 2024

30 जुन 2024 – डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (डेज) के फेसबुक पेज पर एक हज़ार प्लस फॉलोवर होने की ख़ुशी मे रविवार को गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर केक काटकर पौधारोपण किया गया । इस दौरान समिति के मुरलीधर राहुल मेटांगे, भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट, भारत निम्बाड़कर, ईश्वर तायड़े, योगेंद्र गवांदे पंचशील ध्वज के नीले, पीले, लाल, सफ़ेद, ऑरेंज कलर के कपड़े पहनकर मौजूद रहे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram