सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

‘‘नशे को मारो पंच, पाओ सम्मान भरा मंच’’ नशा मुक्ति अभियान – 20 जून 2024

20 जून 2024 – जनसेवा नगर में डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के माध्यम से इंदौर नारकोटिक्स पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे एडिशनल एसपी श्रीमती हेमलता अग्रवाल मैडम, निरीक्षक (टीआई) श्रीमती राधा जामोद मैडम और उप निरीक्षक श्री अजय शर्मा सर ने उपस्थित लोगो को नशे के प्रकार व उनके दुष्प्रभाव सहित इससे दूर रहने के तरीके व नशे के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस व सरकार के हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी भी साझा की ।

उक्त अवसर पर एडिशनल एसपी मैडम, टीआई मैडम, सब इंस्पेक्टर सर द्वारा डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया गया ।

उक्त अवसर पर समिति द्वारा एडिशनल एसपी मैडम व टीआई मैडम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram