सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जी का फोटो दुकान पर उचित स्थान पर लगवाया गया । 10/11/2022

10 नवम्बर 2022 – खंडवा नाका स्थित जुटे चप्पल की दुकान पर डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जी का फोटो लगा हुआ था किन्तु वह सही स्थान पर नहीं था यह देखकर समिति के भीमराव सरदार जी को दुकान पर पहुंचाया गया और दुकानदार से बात की गई उनसे कहा गया की डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जी का फोटो दुकान पर लगाया है इसके लिए आपका साधुवाद किन्तु इसे उचित स्थान पर लगाया जाए । दूकानदार ने बात को समझते हुए तत्काल बाबा साहब की फोटो को दुकान में भीमराव सरदार जी की उपस्थिति में उचित स्थान पर लगा दिया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram