सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न तैयारी के दौरान 05/12/2022

05 दिसंबर 2022 – डॉ बाबा साहब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस से एक दिवस पूर्व 5 दिसंबर को उनकी गीता भवन चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर साफ़-सफाई, विद्युत सज्जा व सुधार, बॉउंड्रीवाल कलर सहित अन्य तैयारियां करवाते हुए । इस बार प्रतिमा स्थल पर रेडियम से बने बाबा साहब के नाम की पट्टिका भी लगाई गई । इस दौरान मुरलीधर राहुल मेटांगे, रघुवीर मरमट, भीमराव सरदार उपस्थित थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram