सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर साँची द्वार के लिए महापौर को ज्ञापन दिया 16/03/2023

26 जनवरी 2023 – डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी से मुलाक़ात कर गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर जी प्रतिमा स्थल पर प्रवेश द्वार के रूप मे साँची द्वार की प्रतिकृति का निर्माण करने और प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा । महान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित साँची स्तूप और साँची द्वार तथागत बुद्ध के जीवन चक्र और बौद्ध धम्म के इतिहास को दर्शाते है । ज्ञापन देते समय मुरलीधर राहुल मेटांगे, भिमराव सरदार, ईश्वर तायड़े, सूरज सकटे, सुमित बैठड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram