सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

इंदौर महापौर महोदय को संक्रांति की बधाई के साथ लाइट लेम्प पोल के लिए धन्यवाद दिया 15/01/2023

15 जनवरी 2023 – महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित मित्र संक्रांति महोत्सव मे डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS) के मुरलीधर राहुल मेटांगे, भिमराव सरदार, लक्की पिसे, गोलू धुरंधर व अन्य साथियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाक़ात कर समिति की तरफ से मकर संक्रांति की बधाई देते हुए आयोजन की तारीफ की तथा साथ ही तीन दिन पूर्व गीता भवन, एबी रोड़ चौराहा स्थित डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर निगम द्वारा आकर्षित चार स्थाई लाइट लेम्प पोल व कलर्ड एलईडी मेटल लाइट लगाने पर समिति ने महापौर को धन्यवाद भी दिया । ध्वज पोल को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram