सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

इंदौर नगर निगम आयुक्त को सम्मानित किया – 28/5/2022

28 मई 2022 – इंदौर में नए – नए आयोजनों के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने व वायु प्रदुषण से मुक्ति सहित स्वच्छता का छक्का लगाने के लिए प्रयासरत तथा प्रसव के ग्यारह दिनों बाद ही फिर से अपने दायित्व का निर्वाह करने वाली, इंदौर नगर निगम #आयुक्त के रूप में इसी माह दो वर्ष का #कार्यकाल पूर्ण करने पर इंदौर नगर निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल जी को #इंदौर_गौरव_दिवस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को डॉ. अम्बेडकर युवा समिति ने पंचशील दुपट्टा ओढ़ाकर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर व निगमायुक्त की तस्वीर सहित सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर राहुल मेटांगे, रघुवीर मरमट, अजाक्स जिला सचिव शिक्षिका वंदना मरमट, भीमराव सरदार, सुमित गुरुचल मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram