सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

संविधान उद्देशिका वाचन के साथ संविधान पुस्तक की प्रतिकृति देखी 26/01/2022

26 जनवरी 2022 – भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर युवा समिति ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा व संविधान उद्देशिका पर माल्यार्पण कर उद्देशिका का वाचन कर मिठाई वितरण किया । इसके पश्चात् शा. श्री देवी अहिल्या पुस्तकालय में रखी भारतीय संविधान की पुस्तक की प्रतिकृति को देखा । पुस्तकालय की लिली डाबर मैडम ने प्रतिकृति के बारे में जानकारी भी दि । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर राहुल मेटांगे, रघुवीर मरमट, भीमराव सरदार, भोलेप्रसाद सावनेर, अखिलेश आशीर्वाल, रत्नेश देवलासे मौजूद थे ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram