सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, को ज्ञापन दिया 25/09/2021

25 सितम्बर 2021 – फुटपाथ पर रहने वाले लोग या एकल जीवन जीने वाले कुछ ऐसे लोग जिनके पास में आधार कार्ड, परिचय पत्र या अन्य डॉक्यूमेंट का अभाव है । उनके लिए भी कोरोना से बचाव के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो । एवं स्वास्थ्य जनकल्याण से जुड़े इस टीकाकरण का सबको समान रूप से लाभ मिले । एवं एवं डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर सभी शासकीय कार्यालयों एवं पुलिस थानों में अनिवार्य रूप से लगवाई जाये । उक्त मांग से सम्बंधित ज्ञापन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री रामदास आठवले जी को इंदौर आगमन पर दिया गया । साथ ही उन्हें भारतीय संविधान उद्देशिका की प्रति की तस्वीर भी भेंट की गई ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram