सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

मध्यप्रदेश दलित चेतना मंच के कार्यक्रम में शिरकत 08/03/2020

08 मार्च 2020 – मध्यप्रदेश दलित चेतना मंच की इंदौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । वार्ड क्रं. 61 के पूर्व पार्षद श्री अभय वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य मे नवनियुक्त पदाधिकारियों की शपथविधि का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम मे बहुजनों के वर्तमान व भविष्य पर वक्ताओं द्वारा चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया । उक्त कार्यक्रम मे मुझे भी भारतीय समाज के हित मे अपनी बात रखने का मौका मिला ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram