सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

अशोक चक्र, भारतीय संविधान की उद्देशिका की प्रतिकृति व भारतीय नागरिको को प्राप्त छह मौलिक अधिकारों की सूचि के निर्माण की मांग 24/01/2018

24 जनवरी 2018 को बौद्ध समाज व डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के सदस्यों ने वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद व एमआईसी सदस्य तथा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो जी के माध्यम से इन्दौर महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ से महापौर सचिवालय पर मुलाकात की और गीता भवन चौराहा, इन्दौर स्थित डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) की मार्बल से बनी प्रतिकृति के निर्माण तथा भारतीय नागरिको को प्राप्त छः मौलिक अधिकारो को मार्बल पर अंकित कराने व अशोक चक्र निर्माण की मांग की । ताकि प्रतिमा स्थल पर आने जाने वाले हर व्यक्ति को भारतीय संविधान की उद्देशिका तथा मौलिक अधिकारो की जानकारी मिल सके । एवं वह जागरूक हो सके ।

डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS), इंदौर – म.प्र. एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन अप्रैल 2016 में किया गया । समाजसेवा के क्षेत्र में समिति अपनी एक अलग पहचान रखती है | गठन के समय समिति का नाम “डॉ. अम्बेडकर युवा समिति (DAYS)” रखा गया एवं 14 अप्रैल 2023 में समिति का नाम परिवर्तन करके “डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति (DAYS)” किया गया ।
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram