सामाजिक कार्यों में त्याग और समर्पण भाव जितना अधिक होगा, सफलता उतना ही सुखद अनुभव देगी ।

16 मार्च 2023 – डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी से मुलाक़ात कर गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर जी प्रतिमा स्थल पर प्रवेश द्वार के रूप मे साँची द्वार की प्रतिकृति का निर्माण करने और प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा । महान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित साँची स्तूप और साँची द्वार तथागत बुद्ध के जीवन चक्र और बौद्ध धम्म के इतिहास को दर्शाते है। ज्ञापन देते समय मुरलीधर राहुल मेटांगे, भिमराव सरदार, ईश्वर तायड़े, सूरज सकटे, सुमित बैठड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे। तत्पश्चात उक्त ज्ञापन का लगातार फ़ॉलोअप समिति द्वारा लिया गया। ज्ञापन निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रक्रियाधीन रहते हुए

14 अप्रैल 2024 – को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गीता भवन ए.बी. रोड़ चैराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर समिति के साथियों सहित अन्य डाॅ. अम्बेडकर अनुयायियों की उपस्थिति में मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर महोदय द्वारा आयरन वेस्ट से साॅंची द्वार के निर्माण की घोषणा गई। तत्पश्चात

01 दिसंबर 2024 – को झोन क्रमांक 11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी जी को साँची द्वार की प्रतिकृति लगाने के लिए सम्बंधित स्थान की बॉउंड्रीवाल को ब्रेक करने के लिए आवेदन दिया गया। तत्पश्चात

03 दिसंबर 2024 – को उपयंत्री मनीषा राणा जी व समिति के साथियो की उपस्थिति में निगम द्वारा बॉउंड्रीवाल ब्रेक की गई। 04 दिसंबर 2024 – को द्वार के लिए पोल लगाने व कॉन्क्रीट का कार्य किया गया। 05 दिसंबर 2024 – को रात्रि समय साँची द्वार की प्रतिकृति को स्थापित किया गया।

06 दिसंबर 2024 – डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गीता भवन चौराहा, डॉ. आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर इंदौर नगर निगम द्वारा वेस्ट टू आर्ट के तहत लगभग एक टन के लोहे के कबाड़ से प्रवेश द्वार के रूप में निर्मित साँची स्तूप द्वार की प्रतिकृति का लोकार्पण इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा विधायक (विधानसभा 5) श्री महेंद्र हार्डिया जी व एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया जी व डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के सदस्यों व डॉ. अम्बेडकर जी के अनुयायियों की मौजूदगी में किया गया ।

द्वार के लोकार्पण के पश्चात् समिति ने महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया ।

साथ ही समिति ने साँची द्वार को बनाने वाले कलाकार उज्ज्वल सिंह सोलंकी जी, लोकेश सिंह राठौड़ जी, तथा

अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा जी, झोन 11 के झोनल अधिकारी श्री गीतेश तिवारी जी

उपयंत्री यातायात सुश्री मनीष राणा जी व श्री देवेंद्र तंवर जी को भी ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया ।

उक्त लोकार्पण अवसर पर समिति के रघुवीर मरमट, योगेंद्र गवांदे, भारत निम्बाड़कर, मुरलीधर राहुल मेटांगे (सर), भीमराव सरदार, लोकेश पिसे, ईश्वर तायड़े मौजूद थे। (फोटो अनुरूप बाएं से दाएं)
मांग का ज्ञापन – 16 मार्च 2023
डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी से मुलाक़ात कर गीता भवन चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर जी प्रतिमा स्थल पर प्रवेश द्वार के रूप में साँची द्वार की प्रतिकृति के निर्माण एवं प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा।
महान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित साँची स्तूप और साँची द्वार तथागत बुद्ध के जीवन चक्र और बौद्ध धम्म के इतिहास को दर्शाते हैं।
ज्ञापन देते समय मुरलीधर राहुल मेटांगे, भिमराव सरदार, ईश्वर तायड़े, सूरज सकटे, सुमित बैठड़ा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। तत्पश्चात समिति द्वारा ज्ञापन का लगातार फॉलोअप लिया गया। यह ज्ञापन निगम एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रक्रियाधीन रहा।
घोषणा एवं निर्माण – 14 अप्रैल 2024
भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर गीता भवन ए.बी. रोड चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर समिति के साथियों एवं डॉ. अम्बेडकर अनुयायियों की उपस्थिति में मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर महोदय द्वारा आयरन वेस्ट से साँची द्वार के निर्माण की घोषणा की गई।
तत्पश्चात नवंबर माह में वर्कशॉप पर आयरन वेस्ट से साँची द्वार की प्रतिकृति के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ।
आवेदन – 01 दिसंबर 2024
झोन क्रमांक 11 के झोनल अधिकारी श्री गीतेश तिवारी जी को साँची द्वार की प्रतिकृति स्थापित करने हेतु संबंधित स्थान की बॉउंड्रीवाल को ब्रेक करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया।
बॉउंड्रीवाल ब्रेकिंग एवं द्वार इंस्टॉलेशन – 03 से 05 दिसंबर 2024
03 दिसंबर 2024 को उपयंत्री सुश्री मनीषा राणा जी एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में निगम द्वारा बॉउंड्रीवाल को ब्रेक किया गया।
04 दिसंबर 2024 को द्वार हेतु पोल लगाने एवं कॉन्क्रीट कार्य संपन्न हुआ। 05 दिसंबर 2024 की रात्रि में साँची द्वार की प्रतिकृति को स्थापित किया गया।
लोकार्पण – 06 दिसंबर 2024
डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गीता भवन चौराहा, डॉ. अम्बेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर इंदौर नगर निगम द्वारा “वेस्ट टू आर्ट” के अंतर्गत लगभग एक टन लोहे के कबाड़ से निर्मित साँची स्तूप द्वार की प्रतिकृति का लोकार्पण महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया जी, डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के सदस्य एवं डॉ. अम्बेडकर जी के अनुयायी उपस्थित रहे।
आभार एवं सम्मान
लोकार्पण के पश्चात समिति द्वारा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही साँची द्वार के निर्माण में योगदान देने वाले कलाकार श्री उज्ज्वल सिंह सोलंकी जी, श्री लोकेश सिंह राठौड़ जी, अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा जी, झोनल अधिकारी श्री गीतेश तिवारी जी, उपयंत्री सुश्री मनीष राणा जी एवं श्री देवेंद्र तंवर जी को भी ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर समिति के रघुवीर मरमट, योगेंद्र गवांदे, भारत निम्बाड़कर, मुरलीधर राहुल मेटांगे (सर), भीमराव सरदार, लोकेश पिसे, ईश्वर तायड़े उपस्थित थे। (फोटो अनुरूप बाएं से दाएं)